*निमोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ 66वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ*
*प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 16 टीमें एवं बालिका वर्ग में 10 टीमों ने लिया भाग । समारोह में कई जनप्रतिनिधि प्रशासन अधिकारी एवं भामाशाह रहे अतिथि के रूप में मौजूद*
केकड़ी 13 नवंबर(पवन राठी)
निकटवर्ती ग्राम निमोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 14 वर्ष छात्र-छात्रा आयु वर्ग की 66 वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ किया गया प्रतियोगिता संयोजक पृथ्वीराज सिंह गौड़ ने बताया कि इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत ,मेडिकल फार्मेसी काउंसलिंग सदस्य राजेंद्र भट्ट , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिलाध्यक्ष रामधन जाट ,पंचायत समिति सदस्य मंजू कंवर राठौड़, सरपंच निमोद सुशीला मेरोठा, उपसरपंच शिवराज गुर्जर समाजसेवी शिवराज मेरोठा,दशरथ सिंह राठौड़, ज्ञानचंद लोड़ा,भामाशाह भवानी सिंह राठौड़ ,शभुपुरी गोस्वामी ,रामेश्वर गुर्जर ,बनवारी गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर रामकिशन गुर्जर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। प्रतियोगिता तकनीकी सलाहकार कैलाश चंद्र गौड़ ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शारीरिक शिक्षक गणेश लाल पारीक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में 16 टीमें एवं छात्रा वर्ग में 10 टीमों ने भाग लिया। विधायक प्रतिनिधि के रूप में राजेंद्र भट्ट ने स्थानीय विद्यालय को दो कक्षा कक्ष एवं खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। वही शैलेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि मानव जीवन में खेल का बहुत महत्व होता है ,स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास तभी करेगा जब हम खेलों से जुड़े हुए रहेंगे। खेल हमारा शारीरिक मानसिक विकास ही नही करता है बल्कि सर्वागीण विकास भी करता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने किया।
विद्यालय परिवार द्वारा राजस्थानी परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
अंत में संयोजक एवं प्रधानाध्यापक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।