युवाओं ने राठौड़ के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर कार्यवाही की माँग।
बाड़मेर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कांग्रेस नेता आजाद सिंह राठौड़ के बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था जिसके विरोध में बाड़मेर के सर्व समाज के युवा उतर आए है। डाक बंगला बाड़मेर के बाहर भारी प्रदर्शन कर असामाजिक तत्वों का पुतला जलाया साथ ही प्रशासन से जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की।
युवाओं का कहना है कि हमारे नेता आजाद सिंह राठौड़ ने सदैव सर्वसमाज का साथ दिया है। जब-जब बाड़मेर के लोगों पर संकट के बादल छाए, आजाद सिंह राठौड़ मजबूत ढाल बनकर साथ खड़े दिखे, जब पहली बार कोरोना संकट आया तो लॉकडाऊन के चलते सब कुछ बंद हो गया था तब इन्होंने ही बाड़मेर के लोगों की तकलीफ को समझा था और उनके साथ खड़े थे, हर जरुरतमंद के घर तक हजारों परिवारों को हम ही युवा साथियों के सहयोग से राशन का वितरण किया था और महिनों तक उनके घर की जिम्मेदारी ली।। तब हर बाड़मेरवासी अपने इस बेटे को सलाम कर रहा था।
फिर जब दूसरी बार कोरोना संकट आया तो पूरे बाड़मेर में मास्क का वितरण किया, लोगों को जागरुक किया, बाड़मेर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहे। साथ ही पर्यावरण को लेकर भी आप द्वारा किये गये प्रयासों को हर बाड़मेरवासी ने सराहा है। ऐसे अनगिनत काम है जो आजाद सिंह राठौड़ ने बाड़मेवासियों के लिए किये है।
अब पिछले कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्व, भूमाफ़िया, अतिक्रमणकारी, समाजकंटक षडयंत्र रच रहे है। कुछ लोगों की राजनीति के कुचक्रो में फसकर अनाप सनाप बोल रहे है, प्रशासन इन सभी समाजकंटकों पर कार्यवाही करे। अगर समय रहते प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो बाड़मेर का हर युवा आजाद सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर आएगा।