टाटा मोटर्स को हरियाणा रोडवेज़ की ओर से 1000 बसों का एक बड़ा ऑर्डर मिला

चंडीगढ़, नवंबर, 2022: भारत के सबसे बड़े व्यावसायिक वाहन निर्माता, टाटा मोटर्स ने आज हरियाणा रोडवेज़ की ओर से 1000 बसों का ऑर्डर मिलने की घोषणा की है। इस करार के अनुसार टाटा मोटर्स, 52-सेटों वाली बीएस 6 डीजल बसों को चरणबद्ध रूप से आपूर्ति करेगा। टाटा मोटर्स की बसें यात्रियों के लिये अत्‍यधिक सहूलियत, उच्च ईंधन क्षमता और किफायती मूल्‍य की पेशकश करती है। इस ई-नीलामी प्रकिया को सरकारी टेंडर के माध्‍यम से पूरा किया गया।
इस अवसर पर, नवदीप सिंह विर्क, आईपीएस, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, परिवहन विभाग, हरियाणा सरकार, ने कहा, “हमें इस बात की पुष्टि करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा मोटर्स को 1000 बसों का ऑर्डर दिया गया है। यह आधुनिक और किफायती बीएस6 बसें सभी हितधारकों को लाभ पहुंचाएगी और यात्रियों को बेजोड़ आराम का अनुभव कराएगी। नई बसों के आने से राज्‍य के अंदर बसों से सफर करना और भी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा। इससे पूरे हरियाणा राज्य में एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में आसानी होगी।“
इस यादगार मौके पर, रोहित श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट, प्रोडक्ट लाइन-बस, टाटा मोटर्स ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि हरियाणा रोडवेज़ की ओर से इतना बड़ा और प्रतिष्ठित ऑर्डर मिला है। इन बसों की डिलिवरी, हरियाणा सरकार के साथ हमारी साझीदारी को और भी मजबूत बनायेगी और इस राज्य के नागरिकों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मुहैय्या कराएगी। हम भारत में सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण और अपनी बसों के द्वारा सबसे बेहतर आराम और सुविधा देने के लिये प्रतिबद्ध हैं।“
टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहनों को ‘पावर ऑफ 6’ के सिद्धांत के अनुसार डिजाइन और तैयार किया जाता है, जोकि अद्भुत संचालन क्षमता, संचालन की कुल लागत, आराम और सुविधा और कनेक्टिविटी, प्रदान करते हैं। टाटा मोटर्स द्वारा इसकी प्रमुख पहल, संपूर्ण सेवा की पेशकश भी की जाती है। इसमें कई सेवायें शामिल हैं, जैसे कि वाहन के रख-रखाव और उसे बेहतर बनाने के लिये रिपेयर टाइम एश्योरेंस, ब्रेकडाउन अस्सिटेंस, इंश्योरेंस और एक्सीडेंट रिपेयर टाइम, एक्सटेंडेंट वारंटी और अन्य एड-ऑन सेवाएं इत्‍यादि।

error: Content is protected !!