केकड़ी 21 नवम्बर (पवन राठी)महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी की तीन छात्रों का राज्यस्तर पर चयन।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट, केकड़ी 66 वी 14 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय की अनुष्का कुमावत पुत्री मनोज कुमावत, कृतिका साहू पुत्री हेमराज साहू, एवं गरिमा राठी पुत्री अनिल राठी का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु हुआ चयनित छात्राएं दिनाक 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खत्री पुरा जिला नागौर में आयोजित 66 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रधानाचार्य सहित सभी सभी कार्मिकों ने बढ़ाई दी।
