श्री अष्विनी वैष्णव, माननीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार कल दिनांक 22.11.2022 को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुँचेंगे। श्री अष्विनी वैष्णव सुबह 09रू45 बजे सीआरपीएफ, फॉय सागर रोड, अजमेर में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे जैसा की विदित है की कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रोज़गार मेले के तहत लगभग 71,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इससे पहले अक्टूबर में आयोजित रोजगार मेले के तहत 75,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इसी कड़ी मे अजमेर मे श्री अष्विनी वैष्णव माननीय रेल मंत्री, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार द्वारा कुल 193 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा जिसमे रेलवे के 162 अभ्यर्थी शामिल है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत रोजगार उन्मुख युवाओं के लिए उचित एवं प्रभावी रोजगार सृजन हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 22 अक्टूबर, 2022 को रोजगार मेले की घोषणा की गई थी, जिसके अंतर्गत दिसम्बर-2023 तक दस लाख रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया था। उल्लेखनीय है की रोज़गार मेला अभियान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की माननीय प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत श्री अष्विनी वैष्णव माननीय रेल मंत्री, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार कैरिज एवं लोको वर्कशॉप का निरीक्षण करेंगे एवं अजमेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
वरि. जन सम्पर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर