दिव्यांग बच्चों के संग मनाया संविधान दिवस

दिनांक 26 नवम्बर 2022 अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास एवं एक्सेस टू जस्टिस टीम के तत्वाधान मे संस्था परिसर मे संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमान् कैलाश चन्द शर्मा (प्रदेशाध्यक्ष, प्राईवेट स्कूल संगठन) संस्था के श्रीमान् नानूलाल प्रजापति (उपनिदेशक,स्वास्थय) डॉ. भगवान सहाय शर्मा (उपनिदेशक एच.आर.डी.) श्रीमान् ईश्वर शर्मा (प्रधानाध्यापक, मीनू स्कूल) ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर व संस्था संस्थापक स्व. श्री सागरमल कौशिक की तस्वीर पर मार्ल्यापण कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की । सागर कॉलेज के डिप्लोमा प्रथम वर्ष के छात्र रंगलाल बैरवा द्वारा संविधान के अधिकारों के बारे मे बताया गया। श्रीमती सीमा मालोदिया द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की संक्षिप्त जीवनी को शब्दों के माध्यम से दर्शाया गया। इसी कडी मे मीनू स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सागर कॉलेज व मीनू स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया निबन्ध प्रतियोगिता (सागर कॉलेज) मे प्रथम स्थान पर रीना गौरा, द्वितीय स्थान पर पियूश दाधीच, तृतीय पायल मेघवंशी रही वहीं मीनू स्कूल मे निबन्ध प्रतियोगिता मे प्रथम मनीष, द्वितीय पायल, तृतीय राहुल एवं चित्रकला मे प्रथम लोकेन्द्र, द्वितीय पलक्षी, तृतीय युग सैनी रहे । मीनू स्कूल की बाल संसद का गठन किया गया व सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई ।
मुख्य अतिथि श्रीमान् कैलाश चन्द शर्मा द्वारा सम्बोद्धन मे कहा गया कि हमे संविधान के मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए व सभी विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों का ज्ञान होना चाहिये । संस्थागत समस्त स्टाफ एवं मीनू स्कूल के बच्चों व सागर कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सामूहिक संविधान उद्देशिका का वाचन कर शपथ ग्रहण की । संस्था द्वारा पुस्तकालय विभाग के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. विक्रान्त बोयत को ‘‘भारत का संविधान’’ पुस्तक भेंट की जिससे विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों के बारे मे जानने का अवसर प्राप्त हो सके । कार्यक्रम के अन्त मे ईश्वर शर्मा द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर दीपक जोरम, प्रेमप्रकाश, राजविन्दर कौर, मंजू शर्मा,आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्रीमान् नानूलाल प्रजापति द्वारा किया गया ।

error: Content is protected !!