संविधान दिवस मनाया

आज दिनांक 26.11.2022 को संविधान दिवस के अवसर अजमेर मंडल पर रेलवे स्टेशनों तथा कार्यालयों में रेल कर्मियों व अधिकारिओं द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन कर शपथ ली गई | डिजीटल माध्यमों तथा सोशल मीडिया पर संविधान दिवस उद्वेषिका तथा मौलिक कर्तव्यों को प्रदर्शित किया गया। मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ ने उपस्थित सभी अधिकारिओं व कर्मचारिओं को संविधान की उद्देशिका का वाचन कर शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलदेव राम सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
संविधान दिवस उद्वेषिका के अन्तर्गत “भारत के लोग, भारत को एक (संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य) बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विष्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखंडता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं” का वाचन किया गया ।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!