*कोंग्रेस के शासन में अराजकता,जंगलराज व भष्ट्राचार चरम पर:-भूतड़ा*
==================================
केकड़ी 27 नवंबर(पवन राठी) भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने राजस्थान के गहलोत सरकार पर कड़ा प्रवाह करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज का बोल बाला है तो भष्ट्राचार चरम पर है कानून व्यवस्था चोपट हो रही है दिन दहाड़े माताओ बहनों की इज्जत लूटी जा रही है तो चोरी,डकैती व लूटपाट रोजमर्रा की घटनाएं हो गई है ऐसा कुशासन राजस्थान के इतिहास में नही रहा।गहलोत सरकार ने गांव,गरीब,किसान व बेरोजगारों को ठगने का काम किया है उनके साथ किये एक भी वादे को पूर्ण करने में विफल रही है इसलिये यह जन आक्रोश यात्रा गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद करेगी। भूतड़ा 1दिसम्बर से निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा की केकडी विधानसभा क्षेत्र की तैयारी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे।
प्रारम्भ में कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल राठी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उपस्थित सभी का स्वागत किया व उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेन्द्र विनायका ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कांग्रेस की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार अब तक कि सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है केकड़ी क्षेत्र की जनता त्रस्त है और यहां के जनप्रतिनिधि गुजरात मे घूम रहे है इनको जनता की कोई परवाह नही है,किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं मिला, क्षेत्र में विकास के नाम पर घटिया निर्माण हो रहे हैं चारों तरफ सड़कें खुदी हुई पड़ी है जिन से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है पर सुनने वाला कोई नहीं है।
विधानसभा प्रभारी इंदुशेखर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है आज चारो तरफ अराजकता का वातावरण है महिलाओं दलितों पर अत्याचार बढ़े है सरकार अपने वादे पूर्ण करने में विफल रही है इसीका जनता में भारी आक्रोश है और भाजपा राजस्थान प्रदेश ने इसीलिए जनआक्रोश रथ यात्रा के माध्यम से आमजनता के बीच जाने का निर्णय लिया है इसको सफलता पूर्वक सम्यन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओ को अपनी पूरी ताकत झोंकनी है।सभा को एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने सभी साथियों को इस यात्रा से जोड़ने का आव्हान किया,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया ने सभी युवाओ को इस यात्रा में जोरशोर से जुटने का आव्हान किया,इससे पूर्व मंचस्थ कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल राठी, केकड़ी विधानसभा प्रभारी इंदुशेखर शर्मा ,विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेन्द्र विनायका,यात्रा संयोजक जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,सह प्रभारी भागचंद चौधरी,जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,जिला मंत्री रांमकिशन गुर्जर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया,एससीमोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर,पूर्व विधायक गोपाल लाल ,केकड़ी प्रधान होनहार सिंह,सावर उपप्रधान प्रभाकारण सिंह,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष राजबीर भींचर,ब्रम्हाणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा,बावनमाता मण्डल अध्यक्ष कालू राम फौजी,बजरंग मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी,सरवाड़ मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खींची का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।आभार जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी ने व्यक्त किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने सामूहिक रूप से सुनी।
बैठक में
कार्यक्रम में पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोबिन सिंह टाँकावास, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक राव वीरभद्र सिंह,उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल मित्तल,आई टी प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेश बोयत,सह संयोजक नासिर मंसूरी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,जिला मंत्री दमयंती जोशी,सोनाली भटनागर,रेखा तापड़िया,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,एस सो मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, रामबाबू सांगरिया,कन्हैया लाल विजय,महावीर सेन,उपाध्यक्ष महावीर साहू,अमरत्व सिंह,लोकेश साहू,पप्पू माली,मिश्री लाल डासानिया,कैलाश चौधरी, लोकेश साहू, सुरेश साहू सुरेश बोयत,मनोज कुमावत,दिनेश कुर्मी,हनुमान धाकड़, सुरेश कुड़ी महावीर राठी,विनोद विजय,ज्ञानप्रकाश,हंसराज,बलराज मेहरचंदानी,विनोद गोठरवाल,रामदेव माली,नरेंद्र पारीक,श्याम सुंदर शर्मा,आनन्द कीर,निरंजन चौधरी, रामराज सिंह सोलंकी,अमन चौधरी,बंटी माली,जोधाराम सहित सातों मंडलो के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन शहर मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।