रघु शर्मा के विकास पर लगी मोहर
*यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर शर्मा के हाथ में थी चुनाव की कमान, सागर शर्मा की चुनावी रणनीति रही कामयाब
केकड़ी 27 नवंबर (पवन राठी)
सावर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 4 में पंचायत समिति सदस्य का उपचुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है। एक तरफ तो भाजपा पहले से ही विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित मान रही है लेकिन यहां पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में ही भाजपा ने शिकस्त खा ली दरअसल कभी-कभी ओवरकॉन्फिडेंस में हाथ से बाजी निकल जाती है। मेहरू कला के वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी रुकमा देवी 282 मतों से विजय हुई है। पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में 282 मतों की जीत अपने आप में एक तरफा जीत मानी जाती है। भाजपा प्रत्याशी सीमा देवी शर्मा यहां कांग्रेस के प्रत्याशी से कड़ा मुकाबला नहीं कर पाईl भाजपा की लाख जोर आजमाइश के बावजूद इस सीट पर भाजपा को करारी शिकस्त देखनी पड़ी।
*भाजपा के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि सभी दावेदारों ने अपने अपने पेंतरे आजमाएं* वार्ड नंबर 4 में हुए उपचुनाव में भाजपा के पदाधिकारियों सहित विधानसभा चुनाव के दावेदारों ने भी नंबर प्लेट पर नंबर बढ़ाने के लिए इस सीट पर पुरजोर मेहनत की। सावर पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान होने पर भाजपा इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित मान रही थी। और भाजपा ने पूरा डेरा जमाए रखा। केकड़ी विधानसभा के अलग-अलग नेताओं ने अपने अपने स्तर पर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया, लेकिन शायद किसी का भी जादू वहां चल नहीं पाया और काफी ज्यादा मतों के अंतर से कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई।
*पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा के विकास पर लगी मोहर* इस उपचुनाव से यह तो तय हो गया की प्रचार प्रसार और हां हुल्लड़ से चुनाव जीता नहीं जाता बल्कि ठोस रणनीति के बाद चुनाव जीता जाता है। इस उपचुनाव में पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ रघु शर्मा के क्षेत्र में कराए गए विकास पर मोहर लगी है। इस उपचुनाव में जब हमने मतदाताओं के दिल को टटोला तो कहीं ना कहीं ग्रामीण स्पष्ट रूप से कह रहे थे की डॉ रघु शर्मा ने जो विकास कार्य कराए हैं वह ऐतिहासिक है, और उनका वोट विकास के ऊपर लगेगा। और जब परिणाम आए तो स्पष्ट हो गया कि विकास के ऊपर ग्रामीणों ने एक बार फिर से मोहर लगाई है।
*यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा नेता सागर शर्मा के हाथ में थी चुनावी कमान* पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा के गुजरात कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद वह गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं ऐसे में मेहरू कला की वार्ड नंबर 4 के उपचुनाव में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा नेता सागर शर्मा ने चुनावी कमान संभाली, युवा नेता सागर शर्मा की चुनावी रणनीति के बदले यह जीत कांग्रेस के खाते में चली गई । जानकारी में आया है कि युवा नेता सागर शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को एक जाजम पर खड़ा करके इस उपचुनाव की रणनीति बनाई,
*सक्रिय है राजनीति में* युवा नेता सागर शर्मा कई सालों से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं, अपने पिता की अनुपस्थिति में विधानसभा के गांव गांव ढाणी ढाणी में दौरे करके आम लोगों के अभाव अभियोग सुनना और उनका निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में रहा है। क्षेत्र में डॉ रघु शर्मा के बाद कांग्रेस से युवा नेता सागर शर्मा को भी दावेदार माना जा रहा है।
*ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत ने किया प्रचार* ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत ने भी वार्ड नंबर 4 में हुए उपचुनाव में पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा द्वारा कराए गए अनगिनत विकास कार्यों को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर विकास पर वोट मांगे।
*व्यक्तिगत संपर्क के दुष्प्रचार को नकारा मतदाताओं को याद रहा विकास* पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस प्रभारी बनाने के बाद आमजन से उनका संपर्क टूट गया। ऐसे में भाजपा ने इसका पुरजोर फायदा उठाया और इस बात को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि उनके विधायक उनके क्षेत्र में आते तक नहीं है। लेकिन इस उपचुनाव में मतदाताओं ने व्यक्तिगत संपर्क की बात को ठुकराते हुए सिर्फ क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को याद किया। और विधायक डॉ रघु शर्मा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बदौलत थी उपचुनाव में कांग्रेस को जीत।