केकड़ी 2 दिसंबर (पवन राठी)केकड़ी बार एसोसियन की स्थापित परम्परा के तहत शुक्रवार को बार सभा भवन में अधिवक्ता रोडुमल सोलंकी उर्फ ठेकेदार का जन्म दिवस बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में जोश खरोश के साथ मनाया।इस अवसर पर बार अध्यक्ष व अन्य अधिवक्ताओ ने उनका माल्यार्पण कर केक कटवा मुह मीठा करवाया और जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।
गौर तलब है कि केकड़ी बार एसोसियन द्वारा सभी अधिवक्ताओ का जन्म दिवस पूर्ण पारिवारिक माहौल में मनाने की लंबे समय से परंपरा चल रही है।सभी अधिवक्ता गण पारिवारिक सदस्यों की तरह रहते है और एक दूसरे के सुख दुख में काम आते है।इसके चलते ही केकड़ी बार की पूरे राजस्थान में एक पृथक पहचान कायम है।
जन्म दिवस समारोह में बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष रामावतार मीणा विशाल राजपुरोहित विजयेंद्र पाराशर सुनील जैन गजेंद्र पाराशर नवल किशोर पारीक हेमंत जैन चेतन धाबाई परवेज नकवी राजेन्द्र अग्रवाल मगन लाल लोधा शिव प्रताप सिंह गजराज सिंह पवन राठी भारती पोपटानी रेहान नकवी सहित अनेको अधिवक्तागण उपस्थित रहे।