भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अजमेर के कांग्रेसी उत्साहित
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस दिग्गज नेताओं के साथ ही पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं और इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर होकर अपना सौभाग्य मान रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी की यात्रा के साथ पैदल शामिल होने के लिए कई तरह की औपचारिकता पूरी करनी होती है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उत्साहित बने हुए, जो राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस यात्रा में अजमेर के कई कांग्रेसी शामिल हुए है, उनमें से यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता सोना धनवानी भी है, धनवानी सवाई माधोपुर जिले के बलदेवपुर लखीरी रोड पर राहुल गांधी के साथ पैदल चले। इस दौरान धनवानी की राहुल गांधी से कुछ मिनट के लिए मुलाकात भी हुई। यूथ कांग्रेस प्रवक्ता धनवानी ने चंद मिनटों की बातचीत में राहुल गांधी को अपना परिचय दिया। धनवानी ने बताया कि राहुल ग़ांधी ने मेरे परिवार के बारे में पूछा और परिचय लिया। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में अजमेर के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हो रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाने में कुछेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही सफल हो रहे हैं। इस भारत जोड़ो यात्रा में शहर, देहात कांग्रेस व यूथ कांग्रेस सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हो रहे है, जिसमें अजमेर के कई यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस आईटी सेल के माध्यम से वीडियो व फ़ोटो भी भेजे बजा रहे हैं।