महाविद्यालय में आयोजित हुई अनेक प्रतियोगिताएं

केकड़ी 20 दिसंबर[पवन राठी]
कस्बे के अजमेर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कॉलेज आयुक्तालय शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता प्रभारी लालचंद साहू ने बताया कि महाविद्यालय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी संकाय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पायल कवर प्रियंका भारती ज्योति सैनी ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रह्लाद कुमावत ,शंकर लाल मेघवंशी, केदार चौधरी, अनिल कुमार वर्मा, आशीष लक्षकार, दुर्गा लाल कुमावत, मुख्तार मोहम्मद, मनराज कुमावत, सुरेश कुमावत ,अक्षिता गौड़ सहित मौजूद थे।

error: Content is protected !!