क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन, बगरु को बनाया प्रदेश प्रवक्ता .

जयपुर:- दिनांक 20 दिसंबर 2022 को भारत संस्कृत परिषद राजस्थान (विश्व हिंदू परिषद राजस्थान जयपुर) क्षेत्रीय कार्यालय भारत माता मंदिर सी स्कीम जमनालाल बजाज मार्ग जयपुर में क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद बिहारी की अध्यक्षता में राजस्थान में संस्कृत के कार्य को गति प्रदान करने के लिए एवम नई शिक्षा नीति भारत सरकार की अनेक योजनाओं को संस्कृत क्षेत्र में लागू करने के बारे में गहन मंथन हुआ,
नवीन घोषणाओं में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अजमेर से श्री राजीव भारद्वाज बगरु को नियुक्त किया है
व बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की। बैठक में मार्गदर्शन व संगठन कार्यपद्धति पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अविनाश जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। आगामी 24 दिसंबर से 31 दिसंबर से आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय संस्कृत व्यवहार शिविर की बारे में जिम्मेदारी दी गयी।

बगरु इस से पूर्व में प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, छात्रसंघ अध्यक्ष , बजरंग दल संयोजक , विद्यार्थी परिषद में महानगर सहमंत्री सहित अनेकों दायित्व का निर्वहन कर चुके है।

error: Content is protected !!