अधिशाषी अधिकारी ने महिला मेट को किया निलंबित
———————————————–
महिलाओं ने अधिशाषी अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने की मांग की
=======================
केकड़ी 23 दिसंबर(पवन राठी)शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पंहुचे पालिका के कनिष्ठ अभियंता कपिल गोरा द्वारा कार्यरत महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से आक्रोशित महिलाओं ने वार्ड 16 की पार्षद काली देवी माली के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को ज्ञापन सौंप कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कपिल गोरा के खिलाफ तत्तकाल सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में लिखा गया है कि की भारत देश मे महिलाओं को सम्मान की नजर से देखा जाता है।22 दिसंबर 2022 को केकड़ाधीश बालाजी के पास चल रहे मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के काम का निरीक्षण करने नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता कपिल गोरा आये और महिलाओं से बोला कि लिपस्टिक लगाने आती हो इससे स्पष्ट होता है कि कनिष्ठ अभियंता की रुचि काम चेक करने से ज्यादा महिलाओं को चेक करने की रही।गोरा की उक्त टिप्पणी से कार्यरत महिलाएं काफी आहत हुई है।
महिलाएं जब गोरा का विरोध करने पालिका में पंहुची तो अधिशाषी अधिकारी ने महिलाओं को न्याय प्रदान करने के स्थान पर महिला मेट को ही निलंबित कर दिया।पूरे प्रकरण की स्थानीय चेनल पर खबर भी प्रकाशित हो चुकी है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि आपत्तिजनक टिप्पणी करके महिलाओं को आहत और अपमानित करने वाले कपिल गोरा को तत्तकाल निलंबित किया जाए और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाए।महिला मेट ममता सैनी को निलंबित करने वाले अधिशाषी अधिकारी को भी निलंबित किया जावे।
अन्यथा हम महिलाओं को बाध्य होकर महिला आयोग की शरण मे जाना पड़ेगा।