केकड़ी 25 दिसंबर(पवन राठी)मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब के तत्त्वावधान में 27 दिसम्बर से अखिल भारतीय हॉकी के मुकाबले पटेल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में प्रारंभ होंगे।
प्रतियोगिता में देश भर की अनेक टीम भाग लेंगी।इनमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश हरियाणा महाराष्ट्र दिल्ली व राजस्थान सहित कुल 32 टीमो के भाग लेने की संभावना है।जिनमे भीलवाड़ा कोटा उदयपुर जयपुर शाहजंहापुर अलवर करनाल
बिलासपुर मुम्बई फरीदाबाद जबलपुर
ग्वालियर झांसी बनारस सोनभद्र इलाहाबाद व ध्यानचंद हॉकी क्लब
केकड़ी की टीमें प्रमुख है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत द्वारा की जाएगी।समारोह को कांग्रेस प्रदेश समिति सदस्य सागर शर्मा – फार्मेसी कौंसिल सदस्य राजेन्द्र भट्ट पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल चौधरी द्वारा विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं की तैयारियां चरम पर है।