आज दिनाक 3 जनवरी 2023 – जम्मू कश्मीर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह के अजमेर आगमन पर एनएसयूआई अजमेर प्रदेश महासचिव, पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेष महासचिव मोहित मल्हौत्रा ने बताया कि प्रदेष अध्यक्ष उदयभान ने अजमेर आगमन पर अपने परिवार के साथ अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जियारत करी व मत्था टेका तथा देश में खुशहाली, अमन चैन की दुआ मांगी। इसी क्रम में देश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की बढ़ती हुई सफलता की भी दुआ मांगी।
इस अवसर पर उदयभान ने बताया की राहुल गांधी द्वारा चल रही भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश वासियों द्वारा हर प्रदेश में बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है जिसको देखते हुऐ जल्द ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचने वाली है जिसकी युवा कांग्रेस द्वारा जोर शोर से तैयारी चल रही है। आम जनता राहुल जी का इंतजार कर रही है। आज हमने अजमेर ख्वाजा साहब के मत्था टेकते हुए जम्मू कश्मीर में भी राहुल जी की यात्रा सफल होने को दुआ मांगी।
इस अवसर पर जम्मू कश्मीर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के साथ मोहित मल्होत्रा प्रदेश महासचिव एनएसयूआई राजस्थान, समीर चौधरी, मोहित चौधरी, बलवीर चौधरी, सत्यनारायण, अख्तर हुसैन, फारूक खान, राजियर बेदी मौजूद रहें।