नई दिल्ली, जनवरी 2023: भारत में फसलों की कटाई के त्यौहारों का बड़ा महत्व होता है। त्यौहार के उत्साह को सबसे ऊपर रखते हुए, स्नैपचैट ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहु, पेड्डा पांडुगा, पौष पर्बन और पोंगल को मजेदार और इंटरैक्टिव तरीके से मनाने के लिये एक एआर गेमिंग लेंस और कई सारे नये एआर लेंसेस लॉन्च किये हैं। यह नये रीजनल लेंसेस त्यौहारों के मजे और बसंत ऋतु की शुरूआत को संजोने के लिये तैयार हैं और बड़ी मात्रा में हुई उपज के लिये हमारा आभार जताएंगे।
स्नैपचैटर्स अब पतंगों के त्यौहार को एआर की रोमांचक धार दे सकते हैं, क्योंकि स्नैप लेंस क्रियेटर तनिश्का ने एक नया एआर काइट गेम बनाया है। इस मजेदार गेमिंग लेंस से स्नैपचैटर्स अपनी खुद की पतंग बनाकर उड़ा सकेंगे और मांझे का गोला रख सकेंगे, जबकि बाधा के तौर पर उनके लिये कैंचियाँ होंगी। जश्न को ज्यादा व्यक्तिगत रखने के लिये स्नैपचैटर्स मकर संक्रांति के थीम वाले उत्सव के एक लेंस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसमें तिल के लड्डू और नीले आकाश में उड़तीं चटकीली पतंगें होंगी।
स्नैप इंक. ने लगातार भारतीय स्नैपचैटर कम्युनिटी के लिये ऐप के अनुभव को स्थानीय बनाने पर ध्यान दिया है। स्नैपचैट लोहड़ी की गर्माहट और पश्चिम बंगाल के पौष पर्बन की मिठास का स्वागत करने के लिये तैयार है, जिसके लिये स्नैप लेंस क्रियेटर ईशप्रीत सिंह के जोरदार एआर लेंसेस हैं, जोकि महत्वपूर्ण क्षेत्रीय चीजों को संजोते हैं, जैसे कि लोहड़ी का अलाव और पौष पर्बन के लिये रसगुल्ले का एक बड़ा-सा कटोरा। इसके अलावा, तमिलनाडु में मनाये जाने वाले पोंगल के लिये स्नैपचैटर्स खूबसूरत रूपांकनों वाले एक चमकीले लेंस के जरिये अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं, जिसमें स्वादिष्ट स्टेपल पायासम के पॉट होंगे।
स्नैपचैट ने इस साल अपने लेंसेस के स्थानीयकरण को बेहतर बनाने के लिये नये और खास जश्न वाले लेंसेस पेश किये हैं, जिनके साथ स्नैपचैटर्स फसलों की कटाई के अपने चहेते त्यौहार की क्षेत्रीय खासियतों का मजा ले सकते हैं। असम के माघ बिहु त्यौहार से लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पेड्डा पांडुगा तक, स्नैपचैट त्योहारों को नई ऊँचाइयाँ दे रहा है।