आज दिनांक 16 जनवरी 2023 – सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में आज सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलवर गेट के छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर ‘‘नहीं बहेगा लाल खून नहीं बहेगा’’ नारा दिया।
कार्यक्रम के को-आर्डिनेटर सड़क सुरक्षा समिति के प्रकाश जैन ने बताया कि आज प्रातः 10ः00 बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल के सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्र छात्राओं को परिवहन विभाग द्वारा निर्मित चलचित्र सभागार में दिखाया गया जिसे बच्चों ने बहुत सराहा व संकल्प लिया कि वह हमेशा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
मुख्य वक्ता प्रदेश परिवहन अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने परिवहन व यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यातायात विभाग से ई.एस.आई असलम हैड कांस्टेबल रामलाल व उनके सहयोगियों ने बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में बताया। इंजीनियर प्रवेश सैनी ने बच्चों की जिज्ञासा का समाधान दिया। उक्त कार्यक्रम में पूजा चौधरी परिवहन विभाग का सहयोग रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेंट फ्रांसिस की सिस्टर शोभा ने अतिथियों का बुके-स्कार्फ देकर अभिनंदन किया।
इस अवसर शिक्षकों व अन्य स्टाफ का योगदान महत्वपूर्ण रहा। बच्चों के द्वारा बाहर सड़क पर आकर बड़ी जोश के साथ नारे लगाकर शहर वासियों को सड़क सुरक्षा के बारे में सहयोग देने का आग्रह किया।
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777