जयपुर, जनवरी 2023: जयपुर शहर में स्थित आईएचसीएल सेलेक्शंस होटल देवी रत्न अब और अधिक संख्या में अतिथियों की आवभगत करने को तैयार है। होटल ने 82 नए कमरे जोड़ लिए हैं तथा कई रिक्रएशनल सुविधाएं पेश की हैं जिनमें लॉबी बार, रेस्टोरेंट स्पा व मीटिंग स्पेस शामिल हैं। इन नए जुड़ावों के साथ होटल ने अपनी मौजूदा इन्वेंट्री को दोगुने से ज्यादा कर लिया है और अब यहां कुल 145 कमरे व सुइट्स हो गए हैं जो आसपास फैले अरावली के पहाड़ों का नज़ारा देते हैं।
इस विकास के बारे में श्री अशोक राठौर, एरिया डायरेक्टर-जयपुर व अजमेर एवं जनरल मैनेजर-रामबाग पैलेस, जयपुर ने कहा, ’’गुलाबी नगरी जयपुर को उसके इतिहास, संस्कृति और राजसी वैभव के लिए जाना जाता है, यह शहर पर्यटकों का स्वर्ग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान में आने वाले पर्यटकों की तादाद कोविड-पूर्व समय की तुलना में लगभग दोगुनी हो चुकी है। आईएचसीएल सेलेक्शंस का देवी रत्न होटल अपने विशिष्ट डिजाइन और पेशकशों के साथ बहुत अच्छी स्थिति में है जहां से वह अपनी बढ़ी हुई इन्वेंट्री के साथ बढ़ती मांग को पूरा करने में पहले से अधिक सक्षम है।’’
शहर के केन्द्र से थोड़ी ही दूरी पर स्थित आईएचसीएल सेलेक्शंस देवी रत्न होटल को उसका नाम नव रत्न से मिला है – यानी वे नौ रत्न जो ब्रह्मांडीय ऊर्जा के प्रतीक हैं। यह रिसोर्ट जंतर-मंतर खगोलीय वेधशाला से प्रेरित है, होटल के अभिनव वास्तुशिल्प में राजस्थान की जीवंत परम्परा व संस्कृति के तानेबाने की सुदंरता शामिल है। नए ब्लॉक में स्थित, 82 अतिरिक्त कमरों नए प्रीमियम लक्ज़री कमरे शामिल होंगे, नया रेस्टोरेंट ओरिऐंटल पैविलियन अतिथियों को एशियाई व्यंजनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराएगा; यह नया रेस्टोरेंट होटल के पहले से मौजूद ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट व्योम; इलेक्ट्रिक बार मंडला; और पूलसाइड कैफे जल को को संपूर्णता प्रदान करेगा।
आईएचसीएल सेलेक्शंस देवी रत्न जयपुर के जनरल मैनेजर श्री संतोष शेट्टी ने कहा, ’’जयपुर एक ऐसी जगह है जो समय से परे है और देवी रत्न में किए गए नए जुड़ाव ऐसा उम्दा अनुभव मुहैया कराते हैं जो स्थानीय संस्कृति से प्रेरित हैं। इस शानदार शहर में अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए हम प्रतीक्षारत व तैयार हैं।’’
यहां आने वाले अतिथि नए लॉबी बार में कॉकटेल्स के संग शाम का मज़ा ले सकते हैं या ब्रैंड न्यू स्पा ब्लॉक में क्लासिक जीवा स्पा ट्रीटमेंट के साथ तरो-ताज़ा हो सकते हैं। नई मीटिंग व कॉन्फ्रेंस सुविधाएं मेहमानों को और अधिक अवसर मुहैया कराएंगे जहां वे 20 एकड़ हरेभरे लैंडस्केप के मध्य कार्यक्रम और शानदार शादियां आयोजित कर सकते हैं।
ऐतिहासिक शहर जयपुर में आईएचसीएल सात होटलों का संचालित करती है, जिनमें मेहमानों को होटलों व महलों का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान किया जाता है।