केकड़ी 21 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नव मतदाता अभियान का आगाज केकड़ी में रविवार को समारोह पूर्वक होगा इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात जिला अर्जुन नलिया होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार को दोपहर 12:15 बजे पोकींनाड़ी बालाजी मंदिर पर नव मतदाता सम्मान समारोह आयोजित होगा इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केकड़ी शहर मंडल के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला व मंडल पदाधिकारी सभी बूथ अध्यक्ष, सभी पार्षद सभी शक्ति केंद्र प्रभारी पूर्व विधायक पूर्व चेयरमैन सभी पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सभी पूर्व पदाधिकारी व पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।