केकड़ी 3 फरवरी(पवन राठी)
श्री विश्वकर्मा मन्दिर एवं जांगिड़ विकास समिति, केकड़ी के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जांगिड़ समाज द्वारा विश्वकर्मा
मंदिर पुरानी केकड़ी से भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भृमण कर समारोह स्थल पर सम्पन्न हुई जहाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के पांच जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ रघुशर्मा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता सागर शर्मा, ललित जड़वाल, नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, संपतलाल देहमण, नवल किशोर, नायब तहसीलदार हरकचद, जलदाय विभाग के एईएन रामनिवास खाती, विधुत विभाग के एक्सईएन अरुंणकुमार जांगिड़, कैलाश मिस्त्री, पूर्व सरपंच रतनलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल सावलोदिया, जिलासभा कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा लाल आमेरिया, तहसील अध्यक्ष केकड़ी रामराज खंडेलवाल, महावीर भीलवाड़ा, पूर्व शाखा सभा अध्यक्ष गोरधन कींजा, ओम प्रकाश कींजा, रामेश्वर सिलक, शंकर लदोया, राजेश, जगदीश जायलवाल, कैलाश कींजा, आत्माराम उपस्थित थे। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ रघु शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जांगिड़ वाटिका में कमरे निर्माण करने वाले बंशी लाल जांगिड़ सहित अन्य भामाशाहों का सम्मान किया गया।विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर एक शाम श्री विश्वकर्मा के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम श्री विश्वकर्मा मंदिर खाती मोहल्ला में हुआ जिसमे समाज के लोगों ने भाग लिया।