केकडी 4 फरवरी(पवन राठी)। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील एवं राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के संयुक्त तत्वाधान में 7 फरवरी को विभिन्न मांगो को लेकर जयपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे। शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष रामधन जाट ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षको के स्थानान्तरण सहित अन्य लम्बित मांगों को लेकर 7 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसमंे अजमेर जिले के सभी सैकडो सदस्य भाग लेंगे। विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए अजमेर जिले के सभी ब्लॉको पर प्रभारियो की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष जाट ने बताया कि बघेरा उपशाखा से विष्णु कुमार तेली व बद्रीलाल जाट, उप शाखा कादेडा से विक्रांत वैष्णव व छोटू लाल मीणा, सावर से चांदमल खटीक व दिनेश चौहान, उपशाखा सरवाड़ से अब्दुल मस्जिद व शिव प्रकाश शर्मा उषा, भिनाय भागचंद जैन व शांतिलाल रेगर, किशनगढ़ से राजेंद्र कुमार चौधरी व प्रदीप दाहिमा, उपशाखा मसूदा से प्रकाश चंद्र मौर्य व कल्याण सिंह राठौड,़ उपशाखा अंराई से पांचू लाल मीणा व हंसराज जाट, पुष्कर से रोशन श्रीमाली व राजकुमार शर्मा, उपशाखा ब्यावर से कल्याण मल सोलंकी व महेंद्र कुमार बैरवा, अजमेर से सूरजकरण वर्मा व प्रदीप शर्मा को प्रभारी बनाया गया है तथा सभी प्रभारियो को 7 फरवरी को विधानसभा घेराव में अधिकाधिक शिक्षको को जयपुर लाने के लिए निर्देशित किया गया है।