अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : सांस्कृतिक गतिविधियों का होगा आयोजन

अजमेर 23 फरवरी। अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन 4 मार्च से 7 मार्च तक पुष्कर में किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन 4 मार्च से 7 मार्च तक पुष्कर में किया जाएगा। इसमें कई सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन प्रस्तावित है। शनिवार 4 मार्च को ब्रह्म वाटिका एम्फीथियेटर में श्रीमती विद्या शाह अपनी प्रस्तुती देंगी। ब्रह्म घाट पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। रविवार 5 मार्च को मैला मैदान में अनुराधा पोड़वाल द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। मैला मैदान में अश्व एवं ऊष्ट्र शो, गुलाबो का कालबेलिया नृत्य तथा जयपुर घाट पर महाआरती का आयोजन प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को हरिहरन द्वारा मैला मैदान में संगीतमय प्रस्तुती दी जाएगी। साथ ही होलीका दहन भी होगा। इस दिन ब्रह्म घाट, ब्रह्म वाटिका तथा गलियों चंग ढाफ, कच्छी घोडी तथा गैर, सरोवर के घाटों पर दीप दान और महाआरती, जयपुर घाट पर नाथूलाल सोलंकी का नगाड़ा वादन, सरोवर घाट पर आतिशबाजी और ब्रह्म वाटिका एम्फीथियेटर पर फूलों की होली रास के साथ होगी। इसी प्रकार मंगलवार को सरोवर पर महाआरती तथा मैला मैदान में आतिशबाजी प्रस्तावित है।

error: Content is protected !!