15 जोड़े बंधेंगे दांपत्य सूत्र में
केकडी 25 फरवरी (पवन राठी)भारत विकास परिषद केकड़ी शाखा के तत्त्वावधान में सर्व समाज हिन्दू सरल सामुहिक विवाह रविवार को कटारिया ग्रीन्स अजमेर रोड में आयोजित होने जा रहा है।
समारोह की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन (ग्रामीण विकास) मुकुन सिंह राठौड़ द्वारा की जाएगी जबकि मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय मंत्री(संपर्क)मालचंद गर्ग होंगे।केकड़ी पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू -फार्मेसी कॉउंसिल सदस्य राजेन्द्र भट्ट-नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन व मंडी व्यापारिक एसोसियन अध्यक्ष व समाजसेवी भंवरलाल फतेहपुरिया द्वारा विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रातः 7 बजे वर वधुओ के स्वागत से शुरू होगा दोपहर 1-30बजे से 4 बजे तक पाणिग्रहण सम्पन्न होंगे उसके तत्तकाल बाद उपहार भेंट कर विदाई नव दंपत्तियों की विदाई होगी।
केकड़ी शाखा अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया कि सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है इसके लिए पूर्व में ही विभिन्न समितियो का गठन किया जाकर उन्हें उत्तरदायित्व सौंपे जा चुके है।