केरियर डे और प्रोजेक्ट शेयर आउट इवेंट का आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतरगंज जिला बून्दी

आज दिनांक 25 फरवरी 2023 को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के डिजिटल इक्वलाइज़र प्रोग्राम तहत चल रहे आई बी एम – स्टेम फॉर गल्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल फैसिलिटेटर निर्मल सेन के सहयोग से आज करियर डे और प्रोजेक्ट शेयर आउट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कैरियर डे का लक्ष्य छात्रों को अपनी नौकरी पर चर्चा के लिए स्कूल या कॉलेज में सामुदायिक सदस्यों के साथ करियर से परिचित कराना होता है इसमें छात्राओं द्वारा विज्ञान, गणित, तकनिकी से सम्बंधित मॉडल करियर चार्ट, साइंस चार्ट और स्क्रैच प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता स्कूल सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती भँवरी टांक द्वारा की गई । इस आयोजन में कक्षा 6 से 9 तक के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया l स्कूल के छात्र महेंद्र कुमार रेगर ने ल़डकियों की सुरक्षा के लिए एक यन्त्र बनाया जिससे किसी के द्वारा ल़डकियों को छुने की कोशिश करने पर करंट का झटका लगेगा जो बिजली के झटके की तरह महसूस होता है l प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार सुमन, निधि दाधीच, रेणु भाटिया द्वारा सभी छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के कार्यो की सराहना की गईl इसके साथ ही इवेंट में स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे l

error: Content is protected !!