जल की स्वच्छता के साथ मन की स्वच्छता भी जरूरी- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

संत निरंकारी मिशन का प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना संपन्न

केकड़ी 26 फरवरी(पवन राठी)आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान संत मिशन निरंकारी द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट अमृत में स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के अंतर्गत संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी द्वारा जयपुर रोड स्थित प्राचीन जलाशय पोकी नाड़ी का एवं उसके आसपास क्षेत्र की सफाई करके तीन टेंपो ट्रॉली कचरा एवं एक टेंपो ट्रॉली काईं निकाली गई तथा पास ही स्थित श्री केकड़ी गौशाला के बाहर पौधारोपण किया गया
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया यह परियोजना 1100 स्थानों 730 शहरों 27 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश में शुरू किया गया इस कड़ी में आज केकड़ी में भी प्रातः 8:00 बजे टांकावास सेवादल इंचार्ज बालू राम कहार द्वारा सद्गुरु प्रार्थना करवा कर परियोजना का शुभारंभ किया गया जिसमें टाकावास मुखी निरंकारी,गुलगांव मुखी गोपाल लाल की देखरेख में टांकावास,गुलगांव,केकड़ी के लगभग 200 सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केकडी गौशाला के अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी विशिष्ठ अतिथि जर्मनी के बर्लिन शहर से आई बहन लेना, आनंद शारदा,दुर्गेश राठी थे इस दौरान केकड़ी की कई संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा सेवाओं का अवलोकन कर मिशन के कार्यों की सराहना की।
केकड़ी ब्रांच मुखी ब्रांच मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि इस पौधारोपण अभियान में गोल्डन एनर्जी,फाइकस, एलिस्टोनिया,बोतल पाम के लगभग 2200 पोधों का पौधरोपण किया गया इन कार्यों में नगर पालिका प्रशासन,चेयरमैन साहब कमलेश जी साहू पार्षद राम राज शर्मा एवं राजेश चौधरी केकड़ी गौशाला के राम नारायण चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा।

error: Content is protected !!