14 मार्च को आयोजित किए जाएंगे सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) के साक्षात्कार

अजमेर 28 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग), 2021 के पदों हेतु साक्षात्कार 14 मार्च 2023 को आयोजित किए जाएंगे। संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र यथा समय आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल-प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति साथ लाने होंगे। इनके अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतः पालना भी करनी होगी।

error: Content is protected !!