भारतीय कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष श्री मल्लिकर्जुन खड़गे जी का स्वागत कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी भाई देसाई जी ने किया । इसके पश्चात सेवादल की परम्परा अनुसार वन्देमातरम् गीत के साथ ध्वज वंदन कार्यक्रम की शुरूवात हुई। तत्पश्चात कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कर कमलों से ध्वज फहराया गया । सेवादल और कांग्रेस के सभी अतिथियों ने ध्वज को सलामी दी । फिर ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान के बाद सभी अतिथियों ने अधिवेशन स्थल पर प्रवेश किया ।
अधिवेशन में कांग्रेस के पूर्व सदस्यों की शहादत को नमन किया गया, कांग्रेस की नीतियों में महत्वपूर्ण संशोधन का वाचन किया गया 50 प्रतिशत भागीदारी, 50 वर्ष आयु तक के काग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए जाने का निर्णय लिया गया। लोकतांत्रिक तरीके से सभी सदस्यों से संशोधन के संबंध में अपने विचार मांगा गया। सभी ने एक स्वर में संशोधन का स्वागत किया । अधिवेशन में किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, गरीबी, शासन व्यवस्था, महंगाई आदि विषयों पर चर्चा कि गयी, साथ ही कांग्रेस की नीतियों और विचारों को घर घर तक पहुंचाने के लिए ” हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ” का विस्तार करने की बात रखी ।
सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेवा दल संगठन को प्रशिक्षण शिविर पर विशेष ध्यान देने की बात रखी । कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्रियों को विशेष स्थान दिया गया । तीन दिवसीय चलने वाले अधिवेशन का रायपुर के जोरा में रैली के साथ विशालतम आमसभा के रूप में समापन हुआ । जबकि अधिवेशन कार्यक्रम नया रायपुर में एवं सेवादल शिविर फूंडाहर रायपुर में संचालित हुआ । इस राष्ट्रीय कांग्रेस महाधिवेशन में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया साथ ही महाधिवेशन में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और लगन से निर्वाह कर सुचारू व्यवस्था के संचालन में सहयोग किया।
*जय शंकर चौधरी*
जिला अध्यक्ष
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9414002006