ठेले व्यवसायियो ने यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में दिया महापौर को ज्ञापन

आज दिनांक 01 मार्च 2023 – युवा कांग्रेस नेता डॉ सुनील लारा के नेतृत्व रामगंज से सुभाष नगर तक 15 वर्षो से ठेले लगाकर आजीविका चलाने वालो को नगर निगम अधिकारियों द्वारा बेवजह परेषान करने पर सैकड़ो ठेले व्यवसायियो ने माननीया महापौर महोदया नगर निगम अजमेर मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
यह जानकारी देते हुए डॉ सुनील लारा ने बताया किया रामगंज से सुभाषनगर तक सैकड़ो करीब 15 वर्षो से फ्रुट व अन्य सामग्री का ठेला लगाकर अपना जीवन निवृहन कर रहे है। इसी ठेले से यह अपने परिवार का लालन-पोषण करते है। इन लोगो के पास इस फ्रुट के ठेले के अलावा कोई अन्य आय का साधन उपलब्ध नहीं है। इनके ठेले से रोड पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण उत्पन्न नहीं होता है ना ही कोई ट्रेफिक व आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न होती है। लेकिन कुछ समय से निगम के कुछ अधिकारी इन ठेले व्यवसायियों को बेवजह परेषान कर रहे है। आये दिन आकर इनके ठेले हटाने की कार्यवाही करते रहते है। कई बार तो सामान भी उठा कर ले जाते है जिससे यह सभी ठेले व्यवसायी काफी मानसिक परेषानी से जुझ रहे है क्योंकि इनके पास कोई अन्य जीविका का साधन नहीं है। मात्र इस ठेले की आय से ही यह अपना परिवार व बच्चो का लालन-पोषण करते है। यह सभी निर्धन परिवार से है। निगम द्वारा इन ठेले वालो को ठेला लगाने के लिए जो वैडिंग जोन दिया गया है उस स्थान पर कॉलेज होने व ब्रिज का कार्य होने के कारण वहॉं व्यवसाय करना मुमकिन नहीं है तथा वहॉं आये दिन ट्रेफिक जाम तक भी हो जाता है। ज्ञापन में महापौर महोदया से यह अनुरोध किया गया है कि जब तक ब्रिज का कार्य पूर्ण नही हो जाता तब तक इन ठेले व्यवसायियों को परेषान ना किया जाये।
इसी के चलते आज माननीय महापौर महोदया से इन निर्धन ठेले व्यवसासियों को बेवजह परेषान ना करने तथा जहॉं यह 15 वर्षो से ठेला लगा रहे है वही ठेला लगाने की अनुमति प्रदान करने व सम्बन्धित अधिकारियों को परेषान ना करने हेतु दिषा निर्देष देकर राहत प्रदान करने हेतु ज्ञापन दिया गया जिस पर महापौर महोदया ने शीघ्र ही ठेले व्यवसायियों के सम्बन्ध में समाधान निकालने का आष्वासन दिया है। अगर शीघ्र ही इनकी समस्या का समाधान नहीं निकला तो यूथ कांग्रेस उग्र प्रदर्षन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से डॉ. सुनील लारा, सागर मीणा, अंकित घारू, राजा चिष्ती, विक्रम राठौड, सुरेन्द्र जोनी, पवन ओड, सत्या लखन, रतन गोठवाल, राजेष गुर्जर, रवि बैरवा, महेन्द्र कुमार, सिद्वार्थ गोठवाल, मोहित खन्ना, योगेष बोहरा सहित सैकड़ो की संख्या में ठेले व्यवसायी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!