केकड़ी बार सदस्यो ने सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु किया सद्बुध्दि यज्ञ

केकड़ी 1 मार्च (पवन राठी)जोधपुर में वकील जुगराज चौहान की नृशंस हत्या और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे वकीलो ने आज प्रदेश संघर्ष समिति के द्वारा जारी कार्यक्रमो की पालना में सद्बुद्धि यज्ञ किया।
बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बार सदस्यो ने कचहरी स्थित शिव-हनुमान मंदिर में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया और ईश्वर से कामना की कि राजस्थान सरकार को सद्बुद्धि दे जिससे वह लंबे समय से वकीलो की लंबित चल रही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की माँग को पूरा करने के लायक हो सके और विधान सभा के चालू सत्र में ही इस अधिनियम को पारित करवाये।बार सदस्यो का कहना रहा कि सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी इस अधिनियम को लागू करने का वादा किया था परंतु सरकार ने अपने चार साल से भी अधिक के कार्यकाल में अपने चुनावी वादे तक को पूरा नही करके ना केवल अधिवक्ता समुदाय से बल्कि आमजन से भी वादाखिलाफी की है।जिससे राज्य भर के अधिवक्ता समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है।इसका प्रमुख कारण आये दिन वकीलो पर हमले हो रहे है हत्याएं हो रही है और अधिवक्ता समुदाय निर्भीक होकर अपने मुकदमे में पैरवी नही कर पा रहे है इसके साथ ही अधिवक्ता गान एवम उनके परिजन असुरक्षित महसूस कर रहे है।इस असुरक्षा के भय को केवल और केवल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करके ही सरकार दूर कर सकती है।
बार उपाध्यक्ष रामावतार मीणा ने सदस्यो से कहा कि भ्रामक संदेशो से दिग्भ्रमित नही होवे केवल प्रदेश संघर्ष समिति के आदेशों निर्देशो को ही सत्य मानते हुए उनका अनुसरण करें जिनका प्रसारण स्थानीय कार्यकारिणी द्वारा भी समय समय पर किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम में बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ रामावतार मीणा विशाल राजपुरोहित सुनील जैन निर्मल चौधरी सीताराम कुमावत नवल किशोर पारीक लोकेश शर्मा हनुमान प्रसाद शर्मा पवन कुमार राठी अशोक पालीवाल मुकेश गढ़वाल रोडुमल सोलंकी गजेंद्र पाराशर
केसर लाल जाट, राकेश गुर्जर, बद्री साहू, सुनील जैन, कानाराम जाट रोनक गर्ग , गोविंद शर्मा, योगी कोरवानी , महेंद्र मेवाड़ा ,
, पवन प्रजापत सहित अनेको बार सदस्य गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!