गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर केंद्र सरकार लगातार तोड़ रही जनता की कमर : धर्मेंद्र राठौड़

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि केंद्र सरकार ने होली से पहले एस पी जी गैस सिलेंडर के दामों मे बढ़ोतरी कर जनता को भाजपा ने महंगाई का तोहफा दिया है, घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रु. की वृद्धि एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर में 350 रु. की वृद्धि कर जनता को होली का तोहफा देकर उनकी कमर तोड़ने का काम किया है।
राठौड़ ने तंज कसते हुए बोला कि तो मित्रों बताओ, जो 70 साल में नहीं हुआ वो मोदी जी ने 7 साल में किया कि नहीं किया?
उन्होंने बताया कि बेलगाम होती महंगाई प्रमाण है भाजपा की विफल आर्थिक नीतियों का, जनता के साथ हुए विश्वासघात का।
इस मौके पर राठौड़ ने राजस्थान की गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस बजट में मात्र 500 रुपए में गैस सिलेंडर सरकार द्वारा दिया जायेगा एवं खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जायेगी जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
राठौड़ ने बताया कि यदि यूपीए और भाजपा सरकारों द्वारा पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की अंडर रिकवरी और एक्साइज ड्यूटी वसूली को देखा जाए, तो साफ जाहिर होता है कि यूपीए महंगे अंतर्राष्ट्रीय मूल्य पर एलपीजी खरीदकर देश की ग्राहकों को आज से आधे दामों पर सब्सिडी पर देती थी, इसी प्रकार पेट्रोल और डीजल पर भी जनता पर कम टैक्स लगाने के बावजूद कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों पर अंडर रिकवरी, यानि मूल्यों से बहुत कम वसूला जाता था।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी केपीसीसी सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अजय कृष्ण तैन्गौर डा संजय पुरोहित में गैससिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र संस्कार से मांग की है कि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर की कीमतों को कांग्रेस- यूपीए के दरों पर लाया जाए और आमजन से हो रही यह बेशर्म लूट बंद हो।

error: Content is protected !!