राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमीतपुरा, केरियर डे और प्रोजेक्ट शेयर आउट इवेंट का आयोजन

आज दिनांक 01 मार्च 2023 बुधवार को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के डिजिटल इक्विलाइजर प्रोग्राम के तहत चल रहे आईबीएम- स्टेम फॉर गर्ल्स प्रोजेक्ट के अन्तर्गत स्कूल फेसिलिटेटर मोहम्मद साजिद के सहयोग से केरियर डे और प्रोजेक्ट शेयर आउट गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान, गणित और तकनीकी से सम्बन्धित मॉडल, करियर और स्क्रेच प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। मॉडल में प्रथम स्थान कक्षा 8थे के भवानी शंकर और 9th से आलिया खान को दिया गया ।शेष सभी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री छगन लाल मीणा ने की। इस अवसर पर उप प्राचार्य श्री परवेज खान, स्कूल SF मोहम्मद साजिद ,निधि जैन,सुमित शर्मा , जगदीशी शर्मा व समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। मानक अवार्ड में चयनित छात्राओं रौनक परवीन और आलिया खान को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उप प्राचार्य श्री परवेज खान और कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री छगनलाल मीणा ने स्कूल फैसिलिटेटर मोहम्मद साजिद के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!