केन्द्र सरकार द्वारा किया जाएगा वेतन का पुर्नभरण
अजमेर 01 मार्च। भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता मंत्रालय की अप्रेटिंसशीप योजना के तहत 6 कार्मिकों से अधिक वाले विभाग व उद्योगों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग की भांति प्रशिक्षु कार्मिक रख सकेंगे। कार्मिकों की अनुपलब्धता में यह प्रशिक्षु बहुत ही सहायक साबित होगें। राजकीय विभाग, निजी प्रतिष्ठानएवं उद्योग आईटीआई उत्तीर्ण अथवा फ्रेशर अभ्यर्थियों को बतौर प्रशिक्षु कार्मिक रख सकते हैं। इन्हे देय होने वाले मासिक पारिश्रमिक का 25 प्रतिशत एनएपीएस योजना के तहत रिफण्ड किया जाता है। इस योजना से कार्मिकों की पूर्ती के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं का रोजगार की राह भी मिल जाती है। इस हेतु राजकीय विभागों,प्रतिष्ठानो एवं उद्योगों को एनएपीएस पोर्टल पर पंजीयन करवाना होगा।वे माखुपुरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षुता प्रभारी श्री ओम प्रकाश शर्मा सेभी उनके मोबाईल नम्बर 9460112557 पर सम्पर्क कर सकते है।