मृतका को न्याय दिलवाने हेतु एस डी ओ को सौंपा ज्ञापन

केकड़ी 2 मार्च (पवन राठी)भीम आर्मी-भारत एकता मिशन द्वारा मृतका पूजा पत्नी निहालचंद की चिकित्सा स्टाफ की लापरवाही से हुई मौत के कारण उपखंड अधिकारी को मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंप कर
न्याय दिलवाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि 23 फरवरी को रात्री 1 बजे डिलीवरी हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और 24 फरवरी को सुबह 5-30बजे नार्मल डिलीवरी से पुत्री का जन्म हुवा।उसके बाद पूजा का रक्त स्राव जारी रहा जिस पर डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया और और ना कोई प्रभावी उपचार ही किया गया। पूजा के परिजनों को भी पूजा से नही मिलने दिया गया।बार बार चिकित्सा स्टाफ से पूजा की स्थिति के बारे में पूंछने पर भ्रमित करते रहे।दिन में3-30-बजे स्टाफ द्वारा कहा गया कि पूजा की तबियत ठीक नही है उसे अजमेर ले जाओ।परिजनों द्वारा बार बार आग्रह करने पर भी मौके पर डॉक्टर नही पहुचे।
परिजनों द् पूजा को अजमेर लेकर रवाना हुए और जनाना अस्पताल पंहुचने पर उसकी मृत्यु हो गई।इसके लिए जिला अस्पताल केकड़ी का चिकित्सा स्टाफ पूरी तरह से उत्तरदायी है।
अतः दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की जाती है।

error: Content is protected !!