6 कार्यो के विरूद्ध 21 लाख 60 हजार राषि हस्तानान्तरण की दी स्वीकृति

श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा मगरा श्रेत्रीय विकास कार्यक्रम अन्तर्गत 6 कार्यो के विरूद्ध 21 लाख 60 हजार राषि हस्तानान्तरण की दी स्वीकृति
दिनांक 02.03.2023 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा क्षेत्रीय विकास बोर्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्रीय आवश्यकता के मध्यनजर विभिन्न अति-आवश्यक कार्यो को चिन्हीत कर, वार्षिक योजना 2022-23 में सम्मलित करने हेतु अध्यक्ष, मगरा क्षेत्रीय विकास बोर्ड राजस्थान सरकार को प्रस्तावित किये गये थें जिनका अनुमोदन माननीय अध्यक्ष द्वारा किया गया था। अनुमोदित कार्यो के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा स्वीकृति जारी करने की कार्यवाही कर, जिला प्रमुख को राशि हस्तानान्तरण के अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वार्षिक योजना 2022-23 में सम्मलित एवं स्वीकृत कार्यो के राशि हस्तानान्तरण का अनुमोदन जिला प्रमुख द्वारा प्रदान किया गया। ग्राम टीलाखेड़ा में राउप्रावि रावली की ढाणी में कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 4 लाख, ग्राम कोटडा के राउमावि में कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 4 लाख, ग्राम शाहपुरा के ग्राम पंचायत भवन की चार दिवारी निर्माण कार्य राशि 3 लाख 20 हजार, ग्राम नरबदखेडा के ग्राम पंचायत परिसर की चार दिवारी निर्माण कार्य 3 लाख 20 हजार, ग्राम लोटियाना के राउमावि में प्रार्थना स्थल निर्माण कार्य 4 लाख एवं ग्राम अनाकर के शमशान घाट की चार दिवारी निर्माण कार्य राशि 3 लाख 20 हजार कुल 6 कार्यो के विरूद्ध 21 लाख 60 हजार राशि हस्तानान्तरित करने के आदेश प्रदान किये गये।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!