*भीलवाड़ा में 7 मार्च को होगा कलाकारों के द्वारा कांहा संग फूलों की होली*

पूर्वांचल जन चेतना समिति ,जवाहर फाउंडेशन और नव भारत सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में *होली महोत्सव*( कान्हा संग फूलों की होली) कार्यक्रम का आयोजन *_कुंभा ट्रस्ट छात्रावास कुंभा सर्किल_* भीलवाड़ा के प्रांगण में दिनांक *7 मार्च को शाम 6:00 बजे* से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा विभिन्न *देवी-देवताओं के नाट्य रूपांतरण, शिव पार्वती विवाह, राम दरबार ,भस्म आरती ,तथा कृष्ण राधा प्रेम प्रसंग के साथ-साथ सभी लोगों को फूलों की होली खेलने* का अवसर प्रदान होगा।

पिछले कई वर्षों से इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भीलवाड़ा की कई सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की जा चुकी है कोरोना संक्रमण काल की वजह से पिछले 2 वर्षों से आयोजन स्थगित रही तथा इस बार पुनः कई सामाजिक संगठनों की सहभागिता और सहयोग से इस आयोजन को अंजाम दिया जा रहा है

कार्यक्रम के संयोजक एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया की *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस* की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में इस अवसर पर *विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित* किया जाएगा

error: Content is protected !!