आना-सागर स्कैप चैनल से हो रही परेषानियों से वार्ड वासियों को निजात दिलाने हेतु अजमेर आगमन पर माननीय मंत्री महोदय को दिया पत्र
आज दिनांक 04 मार्च 2023 – माननीय महेन्द्र सिंह मालवीया जल संसाधन मंत्री के आज अजमेर आगमन पर नगर निगम पार्षद वार्ड 58 मनीष सेठी द्वारा वार्ड वासियों को हो रही परेषानियों से निजात दिलाने हेतु आना सागर स्कैप चैनल को कवर करने बाबत् पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद मनीष सेठी ने बताया कि अजमेर जिले में गंदे पानी के निकास के लिए आनासागर स्कैप चैनल बनाया गया था जिसमें आनासागर में आने वाला अतिरिक्त पानी शहर के विभिन्न नाले-नालियों का गंदा पानी बहता रहता है। इस बाबत् माननीय मंत्री महोदय से आग्रह किया गया कि यदि उक्त स्कैप चैनल को कवर कर दिया जाता है तो अजमेर शहर को एक नया वैकल्पिक मार्ग मिल जायेगा अथवा शहर में यातायात का दबाव भी कम हो जायेगा
सेठी ने बताय कि पत्र पर माननीय मंत्री महोदय ने शीघ्र ही उक्त सन्दर्भ मे सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर जनहित के कार्य को पूर्ण कराने का आष्वासन दिया है।
(मनीष सेठी)
पार्षद वार्ड 58