आज दिनांक 04 मार्च 2023 – विश्व शांति हेतु सद्भावना यात्रा का कार्यक्रम दिनांक 5 मार्च रविवार को प्रातः 10ः00 अंबेडकर सर्कल से प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम के संयोजक भंते दीक्षाभूमि ने बताया कि यह सद्भावना यात्रा आगरा गेट स्थित चर्च सोनी जी की नसिया, आगरा गेट स्थित हनुमान मंदिर गुरुद्वारा होते हुए दरगाह शरीफ पर समाप्त होगी। उक्त सद्भावना यात्रा में सर्वधर्म मैत्री संघ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
अध्यक्ष प्रकाश जैन ने सभी धार्मिक गुरु बुद्धि, जन माताओं बहनों से निवेदन किया है कि सद्भावना यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रेम व भाईचारे का संदेश दे। इसी क्रम में फादर कॉस्मो शेखावत ने बताया सर्वधर्म मैत्री संघ प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम के द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हैं।
(प्रकाष जैन पाटनी)
9829332777