आज दिनांक 04 मार्च 2023 शनिवार – त्योहारों के मद्देनजर आज क्लॉक टावर थाने में सीएलजी सदस्यों की एक बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें थाना प्रभारी केसाराम ने सभी सदस्यो को सम्बोधित किया।
यह जानकारी देते हुए कबीर मार्ग व्यापारिक संघ केसरगंज अध्यक्ष व सीएलजी सदस्य राजीव जैन निराला ने बताया कि मिटिंग में थाना प्रभारी ने होली एवं चेटीचंड के त्यौहार को लेकर चर्चा की तथा होली के त्यौहार पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ सुरक्षा वह सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाएं रखे जाने की भी अपील की। मिटिंग के पश्चात् हैड कान्सेटबल रतनसिंह व जीतू चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मिटिंग में हरीष अगनानी, जसवन्त, राकेष, प्रकाष खटवानी, महेष माहवर, चन्द्रकिषोर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
(राजीव जैन निराला)
अध्यक्ष एवं सीएलजी सदस्य