केकड़ी 4 मार्च (पवन राठी)शनिवार को आगामी त्योहारों के मध्य नजर सिटी पुलिस थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना पहली प्राथमिकता होगी और यह तभी संभव है जब सभी मिलकर जुलकर कार्य करे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खींव सिंह राठौड़ थानाधिकारी राजवीर सिंह ने कहा त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ाते है मिलजुलकर शांति पूर्वक मनाए।
बैठक में रंगपंचमी के दिन जल आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा में भाग लेते हुए चांद मल जैन किशन गोपाल परेवा मोहम्मद सैईद नकवी रमेश सागरिया गोपाल पारीक राकेश जोशी नोरतमल तेली विनोद विजय रामधन माली महेश बोयत धनराज कच्छावा इंसफअली शोरगर ने सुझाव दिए।