व्यापारियों ने छारंडी पर जमकर खेली होली

छारंडी महापर्व पर व्यापारियों में होली खेलने का जबरदस्त उत्साह रहा। अजमेर शहर व पुरानी मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि पुरानी मंडी के व्यापारियों ने अपने संस्थान बंद रखकर हर्षोल्लास से रंगोत्सव होली का त्यौहार ढोल- ढमाके के साथ नाचते गाते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए सबने मिलजुल कर खेलकर एक दूसरे के रंग लगाया और सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में होली खेलते हुए बताया कि रंगोत्सव के इस पर्व पर सभी ने साथ मिल बैठकर सभी शिकवे शिकायतें दूर करते हुए होली का त्यौहार मनाया और ठंडाई व अल्पाहार के साथ होली पर्व आनंद से मनाया जिसमें बाजार के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी सदस्य व बाजार के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें अजमेर शहर व्यापार महासंघ अध्यक्ष किशन गुप्ता सहित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, आशीष गोयल, संजय गोयल, संदीप जैन, सूरज गोयल, अशोक गोयल, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, नारायण बबना, गिरीश लालवानी, दीपक बिंदल, विनोद अग्रवाल, ललित अग्रवाल, दिनेश जैन, संजय कुमार जैन, सुनील गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, गौरव गुप्ता, राजकुमार कांच वाला, बंसी गोपाल, आशुतोष शीतल गुप्ता, पंकज गंगवाल आदि के साथ अन्य मुख्य बाजारों के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!