श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वावधान में अजमेर दिगंबर जैन समाज का एक श्रीफल आज किशनगढ़ में विराजमान गणिनी आर्यिका 105 श्री सरस्वती माताजी ससंघ को अजमेर आगमन हेतु अर्पित किया गया जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया की जागृति मंच के माध्यम से सुनील पल्लीवाल माणक बड़जात्या अशोक अजमेरा आदि कार्यकर्ताओं ने श्रीफल अर्पित किया
अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि पिछले 2 माह से माता जी का आध्यात्मिक प्रवास किशनगढ़ धर्मनगरी में हो रहा था अब अजमेर वासियों को माता जी के सानिध्य का सौभाग्य मिलेगा किशनगढ़ से 9 मार्च को विहार प्रारंभ होगा और 11 मार्च को अजमेर में मंगल प्रवेश होगा