युवा अधिवक्ता प्रण पाल सिंह का जन्म दिवस मनाया

केकडी 8 मार्च (पवन राठी)केकडी बार के इतिहास में बुधवार को एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया।अपनी पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बार ने डॉ मनोज आहूजा अधिवक्ता के जूनियर प्रण पाल सिंह का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया।युवा अधिवक्ता प्रण पाल सिंह का माल्यार्पण कर केक कटवा कर मुह मीठा करवा कर बार सदस्यो द्वारा जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी गई।गौर तलब है कि केकडी बार के सभी सदस्यगण आपसी भाईचारे पूर्वक परिवार के सदस्यों की तरह रहते है और सुख दुख में एक दूसरे के काम आते है।इसी विशेषता के कारण केकडी बार की पूरे राज्य में प्रथक पहचान कायम है।
जन्म दिवस समारोह में डॉ मनोज आहूजा सुरेंद्र सिंह राठौड़ निर्मल चौधरी अनुराग पांडे पवन सिंह भाटी दशरथ सिंह काण्डलोत भेरू सिंह राठौड़ रवि शर्मा नरेंद्र कुमार लोधा योगेंद्र सिंह सहित बार के अनेक सदस्य गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!