रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा महिला अधिकारियों का सम्मान

नसीराबाद । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा उपखण्ड अधिकारी सुश्री अंशुल आमेरिया और पुलिस अधिकारी श्रीमती पूनम बरगड का सम्मान किया गया । रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित तापड़िया ने बताया कि जय किशन भागनानी के नेतृत्व में रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा उपखण्ड अधिकारी सुश्री अंशुल आमेरिया और पुलिस अधिकारी श्रीमती पूनम बरगड का दुपट्टा ओढ़ा कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नसीराबाद उपखंड क्षेत्र में कई जगहें कार्यक्रम आयोजित किए गए । रोटेरियन विजय मेहरा का मानना है कि वर्ष का हर दिन, हर पल महिलाओ का ही है । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य यह हों सकता हैं कि हम समाज में, देश में महिलाओं की समस्याओ के विभिन्न बिन्दुओं पर आम – जन का ध्यान आकर्षित कर, आम लोगो को महिलाओं के प्रति अधिक संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने हेतु प्रेरित करे। नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। स्त्री व पुरुष यह दोनों समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा।

रोटरी अभिवादन के दोरान विजय मेहरा, नन्द किशोर गर्ग, द्वारका प्रसाद, मुकेश मित्तल, आशीष गोयल, विजय अजमेरा, गुलशन टंडन, भीकम चंद, मनीष झंवर, दयानन्द मीरचंदानी , नवनीत राठी आदि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!