अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य किया गया महिलाओं का सम्मान

आज दिनांक 08 मार्च 2023 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आसान दिषाऐं जनसेवा संस्था, टू वर्डस बैटर लाईफ फाउन्डेषन व प्रयास जन सेवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पार्षद नरेष सत्यावना व राधेष्याम गहलोत ने बताया कि प्रतिवर्ष 08 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में महिला दिवस को उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में उक्त संस्था द्वारा जो महिलाऐं घर-घर जाकर बर्तन धोकर, झाडू पोछा करके अपनी परिवार का लालन पोषण करती है व अपने बच्चो को पढ़ा लिखाकर कर अपने पैरा पर खडा करती है ऐसी करीब 100 महिलाओं को महिला दिवस पर फुल बरसाकर व पारितोषिक उपहार देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के साथ खेलकुद आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये गये जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर टू वर्डस बैटर लाईफ फाउन्डेषन व प्रयास जन सेवा मंच द्वारा महिलाओं को उच्च प्रषिक्षण देकर रोजगार दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाओ ने सम्मान करने व प्रषिक्षण दिलाने हेतु धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन, अमोलक सिंह छाबड़ा व पार्षद श्याम प्रजापति रहे।
इस दौरान पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना, दिनेष सहारा व उषा सालोत्री, मोहन भाटी, चेतन, अजय व देवीराम सैनी उपस्थित रहे।

(नरेष सत्यावना)
अध्यक्ष एवं पार्षद जनसेवक
मो. 7023305967

error: Content is protected !!