उमराह के लिए मक्का मदीना जाने वालो का इस्तकबाल

अजमेर / अन्दर कोट तालीमात रूहानियत कमेटी के संयोजक व अध्यक्ष एस एम अकबर ने बताया की अन्दर कोट से उमराह करने के लिए मक्का मदीना जाने वाले तनवीर सिद्दीक़ी और वसीम मोहम्मद का माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। तालीमत रूहानियत कमेटी के सदस्य दरगाह के खादिम काज़ी सज्जाद अली और डा सोहैल चिश्ती ने दरगाह की सेहला बांध कर दस्तरबंदी की। हाजी मोइजुद्दीन बाबा ने देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ कराई। सभी सदस्यों ने गले मिलकर मुबारक बाद दी।
इस मौके पर अब्दुल खालिक,दिलशाद अंसारी, इशाहक मो, वाहिद खान, रफीक शाह, फरीद खान, मुबारिक हुसैन, गुफरान आलम, तनवीर हुसैन, नज़र बक्श, हाजी अनवार सिद्दीक़ी,आबिद खान, मो सुलतान, हामिद खान, महफूज़ सिद्दीक़ी, सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

एस एम अकबर
संयोजक व अध्यक्ष
अन्दर कोट तालीमात रूहानियत कमेटी अजमेर

error: Content is protected !!