उत्तर पष्चिम रेलवे माल लदान भी पहली बार 30 मिलियन टन के पार

यात्री ट्रेनों के समयपालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर तीन वर्षों से अधिक समय से पहले स्थान पर कायम
माल लदान में किये गये अभिनव प्रयासों से उत्तर पष्चिम रेलवे ने इतिहास रचते हुये पहली बार इस वर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह तक 30 मिलियन टन के आकडे को पार किया है। इसके साथ ही उत्तर पष्चिम रेलवे यात्रियों को समयबद्ध और संरक्षित यात्रा करवाने के लिये प्रतिबद्ध है। उत्तर पष्चिम रेलवे इस वर्ष फरवरी माह तक 96.83 प्रतिषत समयपालन को प्राप्त कर सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में लगातार 3 वर्षों से अधिक समय से पहले स्थान पर कायम है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार श्री विजय शर्मा के दिशा निर्देशों के फलस्वरूप उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये इस वर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह तक 30 मिलियन टन का माल लदान किया है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे के गठन से अब तक का सर्वाधिक माल लदान है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर निरन्तरता के साथ माल लदान में अभिनव प्रयोग किये जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप इण्डस्ट्रीयल वाटर, पुट्टी, प्याज, किन्नू एवं चाईना क्ले आदि नई कमोडिटीज का लदान प्रारम्भ किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्यालय एवं मंडलों में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के अभिनव प्रयासों से भी माल लदान को बढ़ावा मिल रहा है।
माल लदान को बढ़ावा देने के लिये जोधपुर मण्डल के मारवाड़ मुंडवा स्टेषन पर सीमेंट लदान को सुगम बनाने के लिये गति षक्ति टर्मिनल रिकार्ड 10 माह में स्थापित कर लदान प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पार्सल सेवा को बेहतर बनाने के लिये रेलवे और डाक विभाग की ज्वाइंट पार्सल प्रोडेक्ट कार्गों सर्विस योजना जोधपुर से प्रारम्भ की गई है, इसमें डाक विभाग उपभोक्ता से सीधे सामान लेकर रेलवे के माध्यम से परिवहन किया जायेगा तथा गंतव्य पर पहुंचाना डाक विभाग का दायित्व रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर फरवरी माह तक 2018 वैगन प्रतिदिन लोडिंग की गई, जो विगत वर्ष की इसी अवधि में 1919 वैगन प्रतिदिन की तुलना में 5.2ः अधिक है, साथ ही माल लदान से फरवरी माह तक 3318 करोड़ रूपये अर्जित किये गये हैं जो कि विगत वर्ष की इसी अवधि के 3040 करोड़ रूपये से 9.1ः अधिक है।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर यात्री ट्रेनों के संचालन एवं समयपालन पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष फरवरी माह तक 96.83ः के समयपालन को प्राप्त कर सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर कायम है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर हो रहे दोहरीकरण, स्थाई गति प्रतिबंधों को समाप्त करना एवं नियमित मॉनिटरिंग द्वारा समयपालन में पहला स्थान प्राप्त किया है।
श्री विजय शर्मा महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है।

वरि. जन सम्पर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

error: Content is protected !!