केकडी 22 मार्च(पवन राठी)
। नव संवत्सर प्रभारी बंशीलाल जांगिड़ व भवारलाल बज ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा हिंदू नव वर्ष 2080 के प्रारंभ होने पर शहर के सभी प्रमुख चौराहे पर लोगों का तिलक लगाकर व मिश्री व नीम की कोपल के साथ काली मिर्च के प्रसाद से मुंह मीठा करवाया गया, व नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की, इस दौरान परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश मंत्री, सचिव दिनेश वैष्णव कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी, प्रांतीय प्रभारी सर्वेश विजय, संगठन मंत्री सुभाष भाल, कैलाश चंद जैन, रामधन प्रजापति, शिव कुमार बियानी, डॉक्टर विष्णु साहू, श्यामसुंदर मूंदड़ा राजेश विजय सूर्य प्रकाश विजय ,निहालचंद मेडतवाल ,अमित जैन , महावीर प्रसाद पारीक, नंदलाल गर्ग ,श्याम मांहेश्वरी, अशोक सोनी,अनिल राठी सहित अनेक भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे,विशेष रूप से मातृशक्ति ने नववर्ष के स्वागत हेतु बहुत ही उत्साह दिखाया इस दौरान राधा माहेश्वरी, रुकमणी सोनी, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।