केकड़ी 22 मार्च (पवन राठी)बार एसोसियशन केकड़ी महासचिव विशाल राजपुरोहित के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्तताओ ने विधान सभा द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पास करने की खुशी में शहर में जुलूस निकाल जश्न मनाया।जुलूस में अधिवक्तागण ढ़ोल नगाड़ो की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे।जुलूस पर मार्ग में पुष्प वर्षा निरंतर जारी रही।
जुलूस कोर्ट कैंपस से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा अजमेरी गेट घंटाघर सदर बाजार खिड़की गेट सरसडी गेट बस स्टैंड के अंदर होते हुए वापस कोर्ट कैंपस पंहुच सम्पन्न हुवा।
अधिवक्ताओं ने बार सभा भवन में भी नाच गा खूब खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष रामावतार मीणा महासचिव विशाल राजपुरोहित
मोहम्मद सैईद नकवी मदन गोपाल चौधरी मदन गोपाल लोधा हेमराज कानावत हेमंत जैन चेतन धाबाई केदार चौधरी पवन प्रजापत केसर लाल चौधरी मुकेश शर्मा लोकेश शर्मा
वित्तसचिव सुरेंद्र सिंह राठौड़ अशोक पालीवाल हनुमान प्रसाद शर्मा अशोक पालीवाल कमलेश कांसोटिया नितिन जोशी योगेंद्र सिंह रोडुमल सोलंकी मुकेश धौलपुरिया भारती पोपटानी सहित अनेकों अधिवक्ता एवम मुंशीगंण उपस्थित रहे।