केकडी 22 मार्च(पवन राठी)
नव संवत्सर महोत्सव समिति केकड़ी के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर केकड़ी नगर के समस्त हिंदू समाज द्वारा केकड़ी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें केकड़ी नगर के सभी प्रमुख समाज द्वारा अपने अपने समाज के बैनर तले झांकियां सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही साथ,स्वर्णिम आभायुक्त रथ में वृन्दावन, मंगल चेतन्य दास मेहरू कला के संत हरिदास महाराज विराजमान थे।केकड़ी नगर के प्रमुख बैंड भी शोभायात्रा में शामिल हुई है जिन्होंने अपनी सुमधुर स्वर लहरियों से जुलूस का वातावरण भक्ति में कर दिया केकड़ी नगर में शोभायात्रा पटेल मैदान से प्रारंभ हुई जो अजमेरी गेट घंटाघर खिड़की गेट लोढा चौक, चारभुजा मंदिर माणक चौक सूरजपोल गेट पेरूगेट सरसरी गेट बस स्टेशन उनसे पुलिस थाना होते हुए पुणे पटेल मैदान पहुंची जहां पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई जहां नेहरू कला के प्रसिद्ध संत हरिदास महाराज वृंदावन से आए हुए संत ने धर्म सभा में अपना धर्म उपदेश दिया साथ ही इस मौके पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के तीन पाठ किए गए जुलूस का जगह-जगह केकड़ी में विभिन्न समाज के बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शीतल पर तथा शीतल जल की व्यवस्था कर स्वागत अभिनंदन किया जुलूस के दोरान पुलिस की माकूल व्यवस्था रही जुलूस के साथ महिला पुरुष पुलिसकर्मी केकड़ी सदर थाना अधिकारी अनिल देव के मार्गदर्शन में व्यवस्था बनाए हुए थे।
जुलूस में विश्वकर्मा जांगिड़ समाज माली समाज राजपूत समाज विजयवर्गीय समाज मेड स्वर्णकार समाज पांचाल लोहार समाज विजयवर्गीय समाज सहित भारत विकास परिषद की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही जहां विश्वकर्मा समाज की झांकी में भगवान विश्वकर्मा पृथ्वी का निर्माण करते हुए जीवंत झांकी,आर्य समाज की यज्ञ करते हुए बहुत प्रेरणादायक झांकी थी, वही माली समाज की झांकी में भगवान भोलेनाथ के आकर्षक प्रतिमा थी वही विजयवर्गीय समाज में स्वामी रामचरण जी महाराज के मूर्ति वही राजपूत समाज की झांकी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति सजाई गई थी वहीं भारत विकास परिषद की झांकी में बढ़ती हुई महंगाई के जमाने में सामूहिक सरल विवाह को अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया जा रहा था
जाट समाज, वैष्णव समाज पारीक समाज, दिगंबर जैन समाज,वाल्मीकि समाज, कुमावत समाज,प्रजापत समाज, सिंधी समाज, सिखवाल,समाज सनाढ्य समाज, जैन अग्रवाल नेमिनाथ मंदिर,विद्या भारती सहित कई झांकिया थी।